पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World's Oldest Science Journal In Pictures

सामने आया दुर्लभ फोटो और कवर, ये है दुनिया की सबसे पुरानी साइंस जर्नल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1901 में जर्नल में पब्लिश फोटो : डॉग के साथ नजर आ रही महिला के दाएं बैठी एलिसी ली (मैथमेटिशियन) और अन्य फीमेल एकेडमिक्स. - Dainik Bhaskar
1901 में जर्नल में पब्लिश फोटो : डॉग के साथ नजर आ रही महिला के दाएं बैठी एलिसी ली (मैथमेटिशियन) और अन्य फीमेल एकेडमिक्स.
एजुकेशन डेस्क। साइंटिफिक जर्नल 'फिलोसोफिकल ट्रांजैक्सन' को दुनिया का सबसे पुराने जर्नल माना जाता है। इसके प्रकाशन के 350 साल पूरे हो गए हैं। जर्नल का पहला अंक 1665 में रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन ने प्रकाशित किया था। इस ख़ास मौके पर रॉयल सोसायटी ने अपनी आर्काइव को 23 जून तक लोगों के लिए खोल दिया है। इसमें प्रकाशित दुर्लभ सामाग्री को एक एग्जीबिशन के जरिए लोगों के बीच ले जाया गया है। बताते चलें कि साइंस के इतिहास की दास्तान कहने वाले जर्नल के पुराने पन्नों में दर्ज दस्तावेज लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।
जर्नल में समय-समय पर डार्विन जैसे महान साइंटिस्ट और पहले मॉडर्न एकेडमिक एडिटर जॉर्ज गैब्रियल स्टोक्स की दुर्लभ फोटोज भी हैं। साल 1901 में गणितज्ञ एलिसी ली के साथ कुछ महिलाओं के समूह की ऐतिहासिक फोटो भी प्रकाशित की गई थी। इसमें नजर आने वाली महिलाएं उस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली एकेडमिक्स हैं।
आगे की स्लाइड में देखें कुछ दुर्लभ फोटोज और जर्नल के पन्ने...
- सभी फोटोज रॉयल सोसायटी के कलेक्शन से साभार