पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यंग इंडिया फेलोशिप से मिल सकता है वर्ल्ड क्लास माहौल में स्टडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायआईएफ के जरिए एक साल के विश्वस्तरीय लर्निंग इन्वाइॅरनमेंट में भारतीय युवा लीडर्स तैयार किए जाते हैं, जो वैश्विक मुद्दों की विस्तृत समझ व प्रॉब्ल्म सोल्विंग स्किल्स युक्त होते हैं। आठ सेमेस्टर में यह प्रोग्राम लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज की पढ़ाई करवाता है।
>> अप्लाई करने की आख़िरी तारीख : 28 फरवरी, 2015
यंग इंडिया फेलोशिप (वायआईएफ) अशोका यूनिवर्सिटी का एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो देश भर के अलग-अलग स्ट्रीम्स के अंडरग्रेजुएट्स व पोस्ट ग्रेजुएट्स को लीडरशिप के लिए तैयार करता है। यह फेलोशिप यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, कार्लटन कॉलेज व सांइसेज पीओ की साझेदारी में प्रदान की जाती है। यह प्रोग्राम उम्मीदवारों को वैश्विक समस्याओं को सुलझाने वाली प्रॉब्लम सोल्विंग स्किल्स व विस्तृत समझ के साथ भविष्य के लीडर के रूप में प्रशिक्षित करता है। विश्व भर के श्रेष्ठ प्रोफेसर्स के मार्गदर्शन में फेलो यहां संबंधित विषयों के बारे में नया नजरिया विकसित करते हैं। इसके तहत 200 फेलो चुने जाएंगे।
क्या चाहिए योग्यता
किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजी और पीजी डिग्री पूरी कर चुके छात्र, जिनके पास तीन साल का अनुभव हो, वे भी आवेदन कर सकते हैं। अंग्रेजी की योग्यता जरूरी है। इसके अलावा 31 मई, 2015 तक आपकी उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।
मिलेगा ये अवसर
वायआईएफ की प्रति फेलो औसत लागत 6 लाख रुपए है और प्रत्येक स्टूडेंट को प्रायोजक द्वारा पूरी या आंशिक वित्तीय मदद मिलती है। इसके अलावा मेंटर्स, स्पॉन्सर्स व सहयोगियों के साथ हमेशा संपर्क बनाए रखने का अवसर भी मिलता है। चेंज ऑफ एजेंट के रूप में राष्ट्रीय पहचान और यूपेन व अशोका यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री के लिए भी प्राथमिकता मिलेगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया जा सकता है। एप्लीकेशन के मूल्यांकन, टेलिफोन इंटरव्यू, पर्सनल इंटरव्यू व जनरल एबिलिटी टेस्ट के आधार पर चयन होगा।