पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CBSE Board Exam 2015: Topper Tips And Tricks

पिछले टॉपर का टिप्स: न कोचिंग न की ट्यूशन, 12वीं में ऐसे किया था टॉप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्थक अग्रवाल, 2014 सीबीएसई 12 वीं के टॉपर. - Dainik Bhaskar
सार्थक अग्रवाल, 2014 सीबीएसई 12 वीं के टॉपर.
एजुकेशन डेस्क। सीबीएसई 12वीं में 2014 में ऑल इंडिया टॉपर सार्थक अग्रवाल ने पांच में से चार विषयों में 100 अंक और एक विषय में 98 अंक हासिल किए थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसंत कुंज से पढ़ाई करने वाले सार्थक ने यह सक्सेस रोडमैप बनाकर और फोकस्ड स्टडी के जरिए हासिल किया था। आपको जानकर भले आश्चर्य हो, लेकिन इस टॉपर ने बोर्ड एग्जाम तैयारी के लिए कोई कोचिंग क्लास या ट्यूशन नहीं ली थी।
टॉपर की यह सलाह आएगी काम
पिछले साल सार्थक ने एक इंटरव्यू में सलाह दी थी कि बोर्ड एग्जाम के लिए दिनरात मेहनत करने की बजाए हर विषय पर संतुलित समय लगाना चाहिए। जहां कहीं भी भ्रम हो, अपने टीचर्स से बात करें। उनकी गाइडलाइन जरूर काम आएंगी। एग्जामिनेशन हॉल में जाने से पहले कॉन्सेप्टस क्लीयर कर लेना बहुत जरूरी है।
सार्थक के मुताबिक़ उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी बावजूद जब भी उन्हें मदद की जरूरत हुई, टीचर्स से फोन पर बात की। इसका बेहतर नतीजा मिला। बताते चले कि इस होनहार छात्र ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। सार्थक को पढ़ाई के अलावा म्यूजिक सुनना भी पसंद है। बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान उनके पसंदीदा गायक हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, बोर्ड एग्जाम्स के लिए साइंस सब्जेक्ट्स तैयारी के टिप्स...