पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छोटे से फ्लैट से शुरू किया था बिजनेस आज 165 देशों में पहुंच, पढ़ें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुश्किलों का सामना हुआ तो नवीन ने सोचा कि जब दुनिया की अग्रणी कंपनियों की नींव रखने वाले हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एल्यूमनाई भी इन्हीं मुश्किलों और चुनौतियां का सामना कर सफलता का मुकाम हासिल कर सकते हैं, तो वे क्यों नहीं? इसी जज्बे के साथ वे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल एडवरटाइजिंग नेटवर्क कंपनी स्थापित करने में कामयाब हुए।

कंपनी : इनमोबी
संस्थापक : नवीन तिवारी
क्या खास : गूगल के एडमॉब के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल एडवरटाइजिंग नेटवर्क कंपनी, जो दुनिया के 165 से ज्यादा देशों के करीब 800 मिलियन यूजर्स को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
1977 में जन्मे नवीन तिवारी ने आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। वे मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी करने को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती थी। उनके पिता आईआईटी कानपुर के डीन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे दादी भी आईआईटी की पहली महिला प्रोफेसर रह चुकी थीं, लिहाजा शैक्षिक माहौल नवीन को विरासत में मिला था।
वर्ष 2000 में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद नवीन ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस) में एमबीए में दाखिला ले लिया। हार्वर्ड जाने के बाद उन्होंने देखा कि एंटरप्रिन्योर्स और बिजनेस लीडर्स उन्हीं की तरह थे। इससे नवीन भी एंटरप्रिन्योरशिप के प्रति काफी प्रेरित हुए। इसी दौरान नवीन को एचबीएस में अपने साथी स्टूडेंट्स के लिए भारत का एक ट्रिप आयोजित करने का मौका मिला ताकि वे यहां की आर्थिक संभावनाओं, संस्कृति और लोगों के बारे में जान सकें। इसी ट्रिप के बीच उन्हें मोबाइल डील्स और मोबाइल सर्च से जुड़ा एंटरप्रिन्योशिप का आइडिया आया।
165 देशों के 800 मिलियन यूजर्स तक फैलाया कारोबार
गूगल के एडमॉब नेटवर्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल एडवरटाइजिंग नेटवर्क के रूप में पहचान बनाने वाली कंपनी इनमोबी की शुरुआत मुम्बई में 2007 में एक बेडरूम के छोटे से फ्लैट और 10 कर्मचारियों के साथ हुई। तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए आज यह कंपनी बेंगलुरु के टेक्नोलॉजी पार्क स्थित तीन मंजिला ऑफिस, 900 कर्मचारियों और 200 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू (वर्ष 2013) के साथ भारत और विदेशों में अपना कारोबार संचालित कर रही है। भारत, यूके, यूएस, चीन और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के 165 से भी ज्यादा देशों के 800 मिलियन यूजर्स तक अपना कारोबार पहुंचा रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, उद्यम में काम आया नौकरी का अनुभव