पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑक्सफोर्ड पहुंचाएगी क्लेरेंडन फंड ग्रेजुएट स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को ऑक्सफोर्ड में पढ़ने का मौका देती है क्लेरेंडन फंड ग्रेजुएट स्कॉलरशिप। अगर आपका एकेडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन है तो आप भी इस स्कॉलरशिप को हासिल कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 9 जनवरी, 2015
रेंडन फंड ग्रेजुएट स्कॉलरशिप्स ग्रेजुएट छात्रों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका देती है। यह स्कॉलरशिप बेहतर एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर दी जाती है। इसके तहत सभी प्रकार के फुल टाइम और पार्ट टाइम मास्टर्स कोर्सेज (मास्टर ऑफ स्टडीज, एमएससी, बीसीएल/मजिस्टर जूरिस, एमबीए, एमएफई, एमफिल, बीफिल, एमएससी बाय रिसर्च, मास्टर ऑफ थियोलॉजी, मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी) और डीफिल प्रोग्राम की पढ़ाई की जा सकती है। पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स इस स्कॉलरशिप में शामिल नहीं हैं।
क्या है क्लेरेंडन फंड
क्लेरेंडन फंड की स्थापना सन् 2000 ई. में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी काउंसिल ने की थी। इस काउंसिल के सदस्यों के रूप में कुलपति, विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय के कुछ अन्य सदस्य होते हैं। इस स्कॉलरशिप के पीछे यूनिवर्सिटी का एकमात्र उद्देश्य यह है कि विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को ऑक्सफोर्ड में पढ़ने का मौका मिले।
यूनिवर्सिटी की कुल चार एकेडमिक डिविजन हैं जिनके लिए छात्रों का चयन किया जाता है। क्लेरेंडन सोसाइटी छात्रों को पढ़ने के साथ ही कई कल्चरल प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने का मौका भी देती है। जिससे अलग-अलग देशों के छात्र आपस में मिल पाते हैं।
स्कॉलरशिप
कुल 140 स्कॉलरशिप दी जाएंगी जिसमें विश्वविद्यालय में पढ़ाई व रहने का खर्च शामिल होगा।
जरूरी योग्यता
ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जिस विषय में छात्र ने रिसर्च के लिए आवेदन किया है उसमें उसका एकेडमिक रिकॉर्ड काफी महत्वपूर्ण होगा।
स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आवेदन करने वाले छात्र सीधे ही क्लेरेंडन स्कॉलरशिप के आवेदक हो जाएंगे। इसके लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा, विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।