पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sri Lanka Is A Good Higher Education Destination

श्रीलंका है एजुकेशन का बढ़िया डेस्टिनेशन, कोलंबो यूनिवर्सिटी में कर सकते हैं पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन डेस्क। श्रीलंका और भारत के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का इतिहास काफी पुराना है। उच्च शिक्षा को लेकर आज भी दोनों देशों के बीच काफी गहरे संबंध हैं। श्रीलंकाई छात्र उच्च शिक्षा के लिए भारत में आते ही हैं साथ ही साथ भारतीय छात्र भी यूनिवर्सिटी लेवल या उच्च शिक्षा के लिए श्रीलंका पहुंचते हैं। भारतीय छात्रों को यहां की सरकार अध्ययन के लिए सारी सुख-सुविधाएं मुहैया कराती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबो : यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबो श्रीलंका का सबसे पुराना संस्थान है। शहर के उच्च शिक्षा की दिशा में इस यूनिवर्सिटी के प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किए जा रहे हैं।
खासियत : ऐसा माना जाता है कि इस यूनिवर्सिटी की मेडिकल और साइंस फैकल्टीज न केवल सबसे पुरानी हैं बल्कि सबसे बेहतर भी हैं। अध्ययन के दौरान कैंपस में ऑफर की जाने वाली एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के जरिए छात्रों को यहां क्षमतावान बनाया जाता है। जबकि यहां के 'न्यू आर्ट्स थियेटर' के जरिए छात्रों को संगीत और नाटक की कलाओं को सीखने और प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।

कई विषयों में डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस : इस यूनिवर्सिटी में अधिकांश विषयों में डिप्लोमा से लेकर डिग्री और रिसर्च कोर्सेज उपलब्ध हैं। इनमें आर्ट्स आर्कियोलॉजी, बुद्धिस्ट कल्चर, बुद्धिस्ट फिलॉसफी, सोशल स्टेटिस्टिक्स, बैचलर ऑफ साइंस, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, अकाउंटिंग, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनॉमिक्स, सिंहली, पाली लैंग्वेज जैसे कई कोर्सेस किए जा सकते हैं। यहां से कई तकनीकी कोर्सेस भी हैं। ये कोर्सेस चार वर्ष या फिर तीन वर्ष की अवधि के हैं। श्रीलंका में उच्च शिक्षा काफी सस्ती है। भारतीय छात्रों को अपने देश के मुकाबले यहां कम फीस जमा करनी पड़ती है।