पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Top 10 Best Study Abroad Destinations In World

ये हैं दुनिया के 10 बेस्ट स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन, एशिया से सिर्फ सिंगापुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क। आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों की जानकारी देंगे जो हर लिहाज से अब्रॉड स्टडी के बेहतरीन डेस्टिनेशन माने जाते हैं। इन देशों में यूके, अमेरिका से लेकर जर्मनी तक शामिल हैं। इन देशों को बेस्ट डेस्टिनेशन का दर्जा - यहां के एजुकेशनल सिस्टम, अच्छे पठन-पाठन और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और अन्य रियायतों के आधार पर दिया जाता है। इस सूची में एशियाई देशों के प्रतिनिधि के रूप में केवल सिंगापुर ही शामिल है।
हालांकि चीन दुनिया के ताकतवर विकसित देश के रूप में गिना जाता है जबकि भारत भी तेजी से विकास कर रहे देश में शामिल है बावजूद सिंगापुर के अलावा अन्य एशियाई देश इस सूची में शामिल नहीं हैं। टॉप टेन की सूची में शामिल ज्यादातर देश यूरोपीय हैं। वर्ल्ड टॉप टेन अब्रॉड डेस्टिनेशन सूची बनाने का आधार समय-समय पर दुनिया की अलग-अलग संस्थाओं द्वारा की गई सर्वे और रैंकिंग है।

यूनाइटेड किंगडम
स्टडी अब्रॉड के लिए यूके को दुनिया का बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यूके में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे नामचीन संस्थान हैं, जो दुनियाभर के छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा विदेशी छात्रों को पढ़ाई के बाद करियर व व्यापार की सहूलियत और यूके का कॉस्मोपोलिटन कल्चर दुनियाभर के छात्रों को आकर्षित करता है। गौरतलब है कि यूके - इग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करता है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर जानें दुनिक्या के अन्य संस्थानों के बारे में...