(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क। अमेरिका में दुनिया की कई नामी
एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हैं। शक्तिशाली और आर्थिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले इस देश कई देशों के छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन यह जानकर ताज्जुब होता है कि अन्य देशों की तरह यहां भी बेकार कॉलेजों की भरमार है, जहां एडमिशन लेने के बाद छात्रों को पछताना पड़ता है।
वाशिंगटन मंथली वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट की मानें तो यहां के कई छात्र असुविधाओं के कारण सत्र के बीच ही अपना कोर्स छोड़ देते हैं, जबकि कोर्स पूरा करने के चक्कर में अधिकांश को बहुत सारा धन खर्च करना पड़ता है। कॉलेज वैल्यूज को लेकर वाशिंगटन मंथली ने साल 2014 में 1700 कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज पर स्टडी की थी। इसी स्टडी में यह जानकारी दर्ज है।
विभिन्न बिन्दुओं - जिनमें नेट प्राइस, एवरेज स्टूडेंट डेब्ट, डिफाल्ट रेट और ग्रैजुएशन रेट के आधार पर कि कई संस्थान मानकों पर खरे नहीं। स्टडी में पाया गया कि स्टूडेंट्स से बहुत ज्यादा रुपए वसूले गए और उनके ऊपर ऐसा कर्ज थोपा गया, जिसे वे आसानी से अफोर्ड करने की स्थिति में नहीं थे। इन तमाम पॉइंट्स के आधार पर वेबसाइट ने टॉप 20 अमेरिकी शिक्षण संस्थानों की लिस्ट तैयार की।
- कंटेंट सोर्स वाशिंगटन मंथली
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें अमेरिकी कॉलेजों की रैंकिंग...