पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव 2015: केजरीवाल राष्ट्रद्रोही हैं मैं उन्हें मार डालूंगा ओम स्वामी

नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय स्वामी ओम की धमकी, 'मैं केजरीवाल को मार डालूंगा'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्‍मीदवार ओम स्‍वामी ने इस सीट के 'आप' उम्‍मीदवार अरविंद केजरीवाल को देश का दुश्मन बताते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी है। स्वामी ओम जी नाम का यह शख्स खुद को हिंदू महासभा का समर्थक बताता है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे स्वामी ओम जी का चुनाव चिह्न बांसुरी है। नई दिल्ली सीट पर चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं जिसमें स्वामी ओमजी चौथे नंबर पर रहे हैं। इस सीट पर आप के अरविंद केजरीवाल, बीजेपी की नुपुर शर्मा, और कांग्रेस की किरण वालिया के बीच मुकाबला था।
ओमजी का कहना है, "मैं हिंदू महासभा से हूं, लेकिन मेरी पार्टी भाजपा है।" वह खुद को ओम साईंजी पार्टी का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताता है। ओम स्वामी का दावा है कि वह 21 जनवरी को केजरीवाल के घर में घुसकर भी उन्हें धमकी दी थी।
यू ट्यूब पर अपलोड हुआ वीडियो
ओम स्वामी के इंटरव्यू का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या कर देने की बात करते दिख रहा है। इस वीडियो में स्वामी ओम ने कहा है, "मैं परशुराम का वंशज हूं। कोई घंटी बजाने वाला साधु नहीं हूं। देशद्रोहियों को मैं गोली मारता हूं। हमने महात्मा गांधी को गोली मारी थी। हिंदू महासभा हमारी पार्टी है, नाथूराम गोड्से हमारी पार्टी के थे और क्योंकि महात्मा गांधी ने देश का टुकड़ा किया था, इसलिए महात्मा गांधी को भी हमने गोली मार दी। आने वाले समय में जो भी देश के खिलाफ काम करेगा, उसको पहले प्यार से समझाएंगे, जैसे केजरीवाल को समझा रहे हैं। नहीं समझेगा तो गोली मारेंगे।"
खुद को बताता है मोदी का करीबी
स्वामी ओम खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताता है। उसका दावा है कि जब गोवा में भाजपा का महाधिवेशन चल रहा था, तब मोदी ने उन्हें फोन किया। वह कहता है, "मोदी ने हमको फोन किया और कहा कि आडवाणीजी हमको प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं बनने दे रहे हैं, आप कुछ कीजिए। तब हमने उन्हें कहा कि एक घंटे बाद आप कोई भी न्यूज चैनल देख लेना।"
नूपुर को जिताने के लिए चुनाव मैदान में
ओम का दावा है कि वह नई दिल्ली सीट से बीजेपी की नूपुर शर्मा की जीत पक्की कराने के लिए चुनाव मैदान में है, ताकि कांग्रेस और केजरीवाल का वोट कटे और बीजेपी उम्मीदवार नूपुर शर्मा की जीत सुनिश्चित हो सके। ओम का दावा है कि आसाराम के समर्थक और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं समेत करीब 18 लाख लोगों का समर्थन उसे हासिल है।

Delhi Result LIVE: 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं केजरीवाल

QnA: दिल्‍ली में BJP साफ, 14 महीने में मोदी की पहली हार

दिल्ली चुनाव : इन पांच कारणों से पिछड़ रही 'भाजपा' और आगे है 'आप'

मोदी का करीबी बताने वाले निर्दलीय उम्‍मीदवार की धमकी- केजरीवाल को मार डालूंगा

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार

Ctrl + Aap = Delhi, दिल्ली में सरकार का मतलब क्या?

QnA: दिल्‍ली में BJP साफ, 14 महीने में मोदी की पहली हार

जीत की खबर आने के बाद केजरीवाल का पहला भाषण: ये मेरी पत्‍नी हैं..कभी सामने नहींआतीं...

यहां फेल हो गए, मोदी के 'चाणक्‍य' अमित शाह