पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2015: 'दिल्ली की हार केंद्र सरकार और भाजपा के अहंकार की हार है'

दिल्ली की हार केंद्र सरकार और भाजपा के अहंकार की हार है, पढ़िए लोगों की राय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद danikbhaskar.com ने अपने फेसबुक पेज एक डिबेट रखी। इसमें लोगों से पूछा गया था कि क्या 'दिल्ली की हार भाजपा और केंद्र सरकार के अहंकार का परिणाम है?' यह बात केजरीवाल ने अपने भाषण में कही थी। डिबेट में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी। सारे कमेंट्स पढ़ने के बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि करीब 60 फीसदी लोग बीजेपी की इस हार की वजह केंद्र सरकार के कथित अहंकारी रवैए को मानते हैं। 40 फीसदी लोगों ने इसे दिल्ली की जनता का भावुकता में लिया गया फैसला बताया। कुछ चुनिंदा राय हम नीचे बता रहे हैं ( सारे कमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
ये रही प्रतिक्रियाएं
ऐ दिल्ली तेरे आंगन में , नया सूरज चढ़ा है। सुना है मंहगे सूटों पे , मफलर भारी पड़ा है।- जयप्रकाश चौरसिया
दिल्ली में भाजपा की हार मोदी जी के 10 लाख़ के सूट और नसीब वाले अहंकारी बयान के कारण हुई है। -मोहम्मद जकारिया खान
'जनता देश का साथ देती है किसी पार्टी का नही ,समझ आ गया हो तो देश को स्‍ट़्रॉन्ग बनाओ, अपनी पार्टी को नही'। -जयहिंद, प्रकाश व्यास
जब से लोकसभा इलेक्शन हुए हैं, तब से बीजेपी चुनावी घोड़े पर सवार होकर दौड़ लगा रही थी। कभी ये जीतो कभी वो जीतो। विकास नाम की कोई बात ही नहीं सिर्फ बकवास। -रामनिवास मंडा बालेरां
सही है यह बीजेपी के अहंकार की हार है यह बीजेपी के सत्ता के साथ के लालच की हार है। यह बीजेपी के झूठे वादों की हार है। -राजकमल रोहलानियां
'किरण बेदी को सीएम प्रोजेक्ट करना बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह रही।'-देवेंद्र भारद्वाज