पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2015: पाकिस्तान के अखबारों में सुर्खियां बनीं 'आप' की दिल्ली जीत

पाकिस्तानी मी़डिया में भी 'आप' की दिल्ली जीत की चर्चा, केजरीवाल बने सुर्खियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव के नतीजों की गूंज पाकिस्तान में भी सुनाई दी। मंगलवार को जहां पूरे दिन आम आदमी पार्टी की जीत पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों पर बड़ी खबर में शामिल रहीं वहीं बुधवार को वहां छपे अखबारों ने भी इसे भरपूर कवरेज दिया। एक बड़े उर्दू अखबार ने तो फ्रंट पेज पर हेडलाइन लेते हुए लिखा है 'दिल्ली के आम आदमी ने बीजेपी का गुरूर खाक में मिला दिया, कांग्रेस का भी मुकम्मल सफाया कर दिया।' बुधवार को पाकिस्तान के बड़े अखबार ‘डॉन’ में भी चार-पांच खबरें लगाईं गईं जिसमें दिल्ली चुनावों को खासी जगह दी गई है।
पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है- डॉन
'तख्ते दिल्ली: आम आदमी के कदमों ने रियासती इलेक्शन में कांग्रेस और बीजेपी को रौंद डाला।' उर्दू अखबार 'नई दुनिया'
'दिल्ली के आम आदमी ने बीजेपी का गुरूर खाक में मिला दिया, कांग्रेस का भी मुकम्मल सफाया कर दिया।' - 'दुनिया'
'नई तारीख। दिल्ली में अब आप बाकी सब साफ। आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें लेने में कामयाब।- डॉन
दो तिहाई अक्सरियत, मोदी का केजरीवाल को फोन।' - 'आवाज'
दिल्ली के बाहर भी दिखेगा असर
डॉन अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झाड़ू फेर दी। जबकि तमाम अखबारों ने आम आदमी पार्टी की इस जीत को मोदी सरकार को बड़ा सेटबैक लिखा है। कुछ अखबारों में यह भी कहा गया है कि बाकी राज्यों में जब-जब चुनाव होंगे, तो वहां भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा और आम आदमी पार्टी को आगे आने का मौक़ा मिलेगा। ऑन लाइन अखबार इंटरनेशनल द न्यूज ने केजरीवाल की दिल्ली नाम से संपादकीय लिखा है। जबकि pakistantoday.com दिल्ली चुनाव को एग्जिट पोल से ही लगातार कवर किया।
आगे देखें- तस्वीरों में देखिए पाकिस्तान में आप की खबरें।
चुनाव से रिलेटेड खबर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कुछ फेमस, कई गुमनाम: इन लोगों के बिना कभी चुनाव नहीं जीत सकती थी AAP

10 बड़े कारण, जिनके चलते AAP ने कर दिया सबका सूपड़ा साफ

दिल्ली में AAP ने 14 महीने में कांग्रेस से 98% सीटें छीन लीं

चौथी बड़ी जीत AAP के नाम, सिक्किम में बना था 100% सीटें जीतने का रिकॉर्ड

AAP 67, BJP 03: कौन जीता, किसे हराया, ये है 70 विधायकों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव नतीजों का अमित शाह के बेटे की शादी पर भी असर, कई रस्में नहीं हुईं

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार