पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव रिजल्ट: दिल्ली में बीजेपी की हार मोदी की हार है न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी मीडिया ने लिखा दिल्ली में 'कुचले' गए मोदी और भाजपा,सरकार टिप्पणी से इनकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी की हार को अमेरिकी सरकार ने भारत का अंदरूनी और जनता-सरकार के बीच का मामला बताते हुए टिप्पणी से इनकार कर दिया है। लेकिन अमेरिकी मीडिया ने मोदी की इस हार पर तीखी टिप्पणियां की है। प्रमुख अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड ने 'प्रधानमंत्री मोदी की हार' शीर्षक से लेख लिखा है, जिसमें दिल्ली चुनाव की हार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस हार ने मोदी को 'अर्श से फर्श पर लाकर पटक दिया है।'
'कुचले गए भाजपा और मोदी'
प्रमुख अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड ने दिल्ली चुनावों पर लिखे अपने लेख में लिखा है - 'राष्ट्रपति ओबामा के साथ हुई सफल शिखर वार्ता के ताजा कदम के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरेलू राजनीति ने धरातल पर ला दिया।' अखबार लिखता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी को मिली करारी हार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अर्श से फर्श पर पटक' दिया है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में मोदी और भाजपा 'कुचले' गए। हालांकि, संपादकीय बोर्ड ने यह भी कहा है, 'इस चुनाव से प्रधानमंत्री पद और संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ पर असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इससे उन पर अर्थव्यवस्था और शासन संबंधी वादों को पूरा करने का भारी दबाव होगा और यह मुश्किल भी होगा।'
'चुनाव भारत का अंदरूनी मामला'
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अमेरिकी मीडिया ने तीखी टिप्पणियां की हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। विदेश विभाग
की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिकी रिश्ते सुधर रहे हैं और दिल्ली विधानसभा का चुनाव भारत का अंदरूनी मामला है। यह भारत की जनता और सरकार के बीच का मामला है। साकी ने कहा, "राष्ट्रपति बराक ओबामा की हाल की भारत यात्रा के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तेजी से सुधार हो रहा है। विदेश मंत्री जॉन कैरी और राष्ट्रपति ओबामा, दोनों ने इस साल के पहले महीने में ही भारत की यात्रा की है। ये दोनों देशों के रिश्तों पर आपने आप में टिप्पणी है।" उनसे जब केजरीवाल की जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम किसी राजनीतिक उम्मीदवार को अच्छा या खराब नहीं बता सकते, इसलिए मैं 'भारत सरकार' और 'भारत की जनता' शब्दों का इस्तेमाल कर रही हूं।"
भाजपा के समक्ष प्रदर्शन सुधारने की चुनौती
अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम बताते हैं कि भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर पुनीत मनचंदा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की जीत ने भाजपा के लिए प्रदर्शन के मानदंड बहुत ऊंचे कर दिए हैं।
आगे देखें, अमेरिकी मीडिया में दिल्ली चुनाव को लेकर क्या लिखा गया...