पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने साथ शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची उप राज्यपाल को भेज दी है। इसमें पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया के साथ-साथ असीम अनवर, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, जितेंद्र तोमर तथा संदीप कुमार का नाम है। इस समारोह के लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री समेत पूरी दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है। गुरुवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को समय पर रामलीला मैदान पहुंचने का न्यौता दिया है। गवर्नर को भेजी गई सूची में विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल तथा डिप्टी स्पीकर वंदना कुमारी का नाम भी तय कर दिया गया है।
केजरीवाल की केबिनेट
मनीष सिसोदिया- संभावित उपमुख्यमंत्री
जीतेंद्र तोमर (केबिनेट)- त्रिनगर से विधायक
सत्येंद्र जैन (केबिनेट)- शकूरबस्ती से जीते
गोपाल राय( केबिनेट)- बाबरपुर से जीते
संदीप कुमार (केबिनेट)- सुलतानपुर माजरा से
असिम अहमद खान (केबिनेट)- मटिया महल से विधायक
केजरीवाल कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों में पहली बार कोई महिला मंत्री नहीं होगी।
नहीं आएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।गुरुवार को केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात कर उन्हें और मोदी केबिनेट के कई मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन 14 फरवरी की सुबह 6:30 बजे ही प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के बारामती के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उन्हें एनसीपी मुखिया शरद पवार के साथ एक कार्यक्रम के दौरान मंच साझा करना है। पीएम के उसी दिन दिल्ली से बाहर रहने के कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं लेकिन पीएमओ के मुताबिक पीएम का कार्यक्रम पहले से तय होता है। इस मामले पर बीजेपी नेताओं की तरफ से कहा गया कि यह महज संयोग हो सकता है हालांकि केजरीवाल को प्रधानमंत्री ने दिल्ली चुनाव में जीत के लिए फोन कर बधाई दी थी और चाय पर भी आमंत्रित किया था। पीएम केजरीवाल को दिल्ली के विकास के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.