पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हुई करारी हार तो इस्तीफा दे देंगे अजय माकन

एग्जिट पोल के मुताबिक आए दिल्ली के नतीजे तो इस्तीफा दे देंगे अजय माकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली के दंगल में अब तक आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इसके बाद कांग्रेस महासचिव और पार्टी उम्मीदवार के साथ ही दिल्ली चुनाव प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की सदर बाजार सीट से खुद उम्मीदवार रहे माकन अपनी सीट से चुनाव हार रहे हैं। माकन ने एग्जिट पोल के अनुमानों को देखने के बाद ही इस बात का एलान कर दिया था कि अगर चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक रहे तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

कांग्रेस में घमासान मचना तय

दिल्ली चुनाव के नतीजों को देखने को बाद कांग्रेस में घमासान मचना तय माना जा रहा है। कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है। पिछले 15 महीनों में कांग्रेस की लगातार हार का सिलसिला दिल्ली में भी जारी है। माकन को दिल्ली में साफ छवि का और सक्रिय नेता माना जाता था । जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली चुनाव प्रभारी बनाया था लेकिन वे खुद अपनी सीट नहीं जीत पा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस में भारी फेरबदल की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है।