पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP President Has Not Lost Any Election In Two Decades

अमित शाह के बेटे की शादी कल, दिल्ली में हारे तो फीकी पड़ जाएगी खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद. दिल्‍ली में वोटों की गिनती के दिन भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में हैं। यहां उनके बेटे जय की शादी है। शादी 10 फरवरी को यहां वाईएमसीए क्‍लब में है। (वोटों की काउंटिंग का अपडेट पढ़ें)
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अहमदाबाद से ही शाह नजर रखे हुए हैं और भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को दिल्‍ली में हारा हुआ बताया गया है। अगर सच में ऐसा हुआ तो शाह के लिए बेटे की शादी की खुशी थोड़ी फीकी हो सकती है, क्‍योंकि चुनाव में यह उनकी पहली हार होगी।
शाह शनिवार शाम दिल्‍ली में वोटिंग खत्‍म होते ही अहमदाबाद पहुंच गए थे। उन्‍होंने कर्नावती क्‍लब जाकर भी तैयारियों का जायजा लिया। यहां 12 फरवरी को रिसेप्‍शन रखा गया है। इसमें करीब तीन हजार मेहमानों को बुलाया गया है। इसकी तैयारियों का पूरा जिम्‍मा शाह के करीबी दोस्‍तों ने उठा रखा है। रिसेप्‍शन के लिए गोर्धन महाराज को कैटरिंग का काम सौंपा गया है, जबकि शादी के दिन खान-पान के लिए मुंबई से कैटरर बुलाया गया है।
15 फरवरी को दिल्‍ली में भी रिसेप्‍शन पार्टी दी जाएगी। इसलिए दिल्‍ली से सभी बड़े नेता शादी या 12 तारीख के रिसेप्‍शन में नहीं जाएंगे। अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, धर्मेंद प्रधान आदि नेता तो शादी में अहमदाबाद जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। हालांकि, 10 तारीख के लिए अहमदाबाद के होटलों में सैकड़ों कमरे बुक किए गए हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अमित शाह के बेटे जय और उनकी होने वाली पत्नी रिशिता शाह की मंगनी के फोटोज...