फोटो- मतदान का बहिष्कार कर रहे युवक को पकड़ कर ले जाती पुलिस
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में चौथे चरण के मतदान के लिए सभी 18 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चौथे चरण में कुल 49 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनावर में तो पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बिजबेहरा में मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखाई दी। हालांकि शोपियां और अमीराकदल में मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी और उम्मीदवार के बीच झड़प का मामला सामने आया वहीं शोपियां में बीजेपी उम्मीदवार जावेद अहमद कादरी ने एक निर्दलीय प्रत्य़ाशी के पोलिंग एजेंट को थप्पड़ मार दिया। अमीरा कदल के मामले में चुनाव अधिकारी ने अपने सीनियर अधिकारियों और चुनाव आयोग से बीजेपी उम्मीदवार हिना बट की शिकायत भी कर दी है। हालांकि हिना ने इन आरोपों का खंडन किया है। हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कहां किया दिग्गजों ने मतदान और कहां बीजेपी उम्मीदवार ने मतदाता के साथ की बदसलूकी। वहीं दक्षिण
कश्मीर के चांगो इलाके में पीडीपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ंत की तस्वीरें जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
आगे देखें-शोपियां से बीजेपी उम्मीदवार की मतदाता से की गई बदसलूकी की तस्वीरें