पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं को रिझाने के लिए अपना चुनाव चिन्ह बांट रहे हैं निर्दलीय उम्मीदवार

J&K: निर्दलीय प्रत्य़ाशियों के प्रचार का अनोखा तरीका, लोगों को बांट रहे हैं चुनाव चिन्ह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- प्रतीकात्मक
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों को मतदाताओं को रिझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दरअसल उनके सामने मुश्किल यह है कि चुनाव लड़ रही बड़ी और स्थापित पार्टियों के चुनाव चिन्ह तो लोगों को याद रहते हैं। लोग भी अपनी पसंद से इन चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबा कर उम्मीदवार को वोट करते हैं। लेकिन, निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्हें आमतौर पर लोगों को याद नहीं रहते जिसका नुकसान उम्मीदवार को उठाना पड़ता है। कई बार अच्छी पहचान के बावजूद कम वोट मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जमानत तक गंवानी पड़ती है। जिसके बचने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों ने लोगों को अपना चुनाव चिन्ह याद दिलाने का अनोखा तरीका निकाला है।
उम्मीदवार बांट रहे हैं चुनाव चिन्ह
निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने समर्थकों और वोटरों को रिझाने के लिए हर रोज नया तरीका अपना रहे हैं। लोगों को अपने चुनाव चिन्ह से परिचित कराने के लिए ऐसे प्रत्याशी गुपचुप तरीके से वोटरों को अपने-अपने चुनाव चिह्न से बनी चीजें दे रहे हैं, ताकि उनको मतदान के दिन उनका चुनाव चिह्न याद रहे। चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न के तौर पर सिलाई मशीन, पंखा, जग, टेबल, कुर्सी जैसे निशान मिले हैं। ऐसे में उम्मीदवार उपने चुनाव चिन्ह वाली असली चीजें लोगों को बांट रहे हैं। कोई मतदाताओं को जग बांट रहा है तो कोई पंखा, या फिर टेबल कुर्सी। हालांकि यह सब कुछ गुपचुप तरीके से हो रहा है लेकिन लोग ऐसी चीजें मिलने की जानकारी दे रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के निर्दलीय उम्मीदवारों का यह नायाब तरीका उन्हें कितने वोट दिलाएगा और उनकी यह तरकीब कितनी कामयाब होगी इसका फैसला तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा।