पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान, घाटी ने भी दिखाया उंगली का दम

J&K: घाटी ने भी दिखाया उंगली दम मतदान केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए हुए तीसरे चरण के मतदान में लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। तीसरे चरण में 58 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि यह पहले और दूसरे चरण में हुई वोटिंग से 13 फीसदी कम है। लेकिन घाटी में अलगाववादियों के मतदान का बहिष्कार के एलान के बावजूद अलगाववादियों के प्रभाव वाले इलाकों में भी पिछली बार के मतदान का रिकॉर्ड टूट गया है। हुर्रियत नेता अली शाह गिलानी और संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू के इलाके सोपोर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपनी उंगली का दम दिखाया। सोपोर में साल 2008 में 19 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार यहां 30 फीसदी मतदान हुआ है। घाटी में दूसरी जगहों पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी रही। आगे तस्वीरों में देखिए घाटी में मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए किस कदर भीड़ उमड़ी।
आगे देखें तस्वीरें- जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान के लिए किस कदर उमड़ी भीड़