पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलमर्ग में पीडीपी उम्मीदवार ने किया रोड़ शो

तस्वीरों में देखें: गुलमर्ग की वादियां, जहां पीडीपी उम्मीदवार ने रोड़ शो कर दिखाई ताकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- गुलमर्ग में रोड़ शो के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
गुलमर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कश्मीर में 1 दिन में हुए 4 आतंकी हमलों के बावजूद लोकतंत्र में हिस्सेदारी को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून कम नहीं हुआ है। श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर बर्फीले पहाड़ों से घिरा गुलमर्ग विधानसभा भी सियासी गर्मी में पूरी तरह से गर्म रही। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां पीडीपी उम्मीदवार मोहम्मद अब्बास वानी ने रोड़ शो कर अपनी ताकत दिखाई। रोड़ शो में हजारों की तादाद में पीडीपी समर्थक शामिल थे। इस सीट पर पूर्व कृषि मंत्री और डेमोक्रेटिक पार्टी
के उम्मीदवार गुमाल हसन मीर, उमर के चाचा मुस्तफा कमाल,शब्बीर अहमद मीर और पीडीपी के मोहम्मद अब्बास बानी समेत 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुलमर्ग में 94,699 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
आगे तस्वीरों में देखें: गुलमर्ग में पीडीपी के रोड़ शो के नजारे जिसने बर्फीले पहाड़ों में भी सियासी गर्मी भर दी।