पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रनगर में कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े

मिशन कश्मीर: शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में मोदी की रैली, किले में तब्दील हुआ श्रीनगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली में बीजेपी उम्मीदवारों के साथ पीएम मोदी
श्रीनगर. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। रैली में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंचे थे। आयोजकों के मुताबिक करीब 1लाख लोगों की भीड़ मोदी को सुनने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में मौजूद रही। अपने भाषण में पीएम ने कहा कि कश्मीर की हर समस्या का एक ही इलाज है सिर्फ और सिर्फ विकास। पीएम बोले आप मुझ पर भरोसा कीजिए राज्य में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी की सरकार बनवाएं और ऐसा हुआ तो मेरा आप से वादा है मैं आपको विकास दूंगा।
दुनिया को दिखाना है विकसित कश्मीर
पीएम ने अपनी रैली में कश्मीर घाटी की टूरिज्म इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए कहा कि कश्मीर है ऐसी कई जगह हैं जो दुनिया ने देखी नहीं हैं। लेकिन वहां तक जाने के लिए सड़क नहीं इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी है लेकिन मैने सपना देखा है कि अगर कश्मीर में विकास हो जाए तो हम दुनिया को विकसित कश्मीर दिखा सकते हैं। यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाईंयों तक ले जा सकते हैं। मोदी बोले की कश्मीर के पास इतना पानी है कि यहां पावर प्रोजेक्ट लगाकर बड़ी मात्रा में बिजली पैदा की जा सकती है। जिससे राज्य में बिजली की किल्लत खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी लेकिन यहां की सरकार ने कभी इसके लिए कोई कोशिश नहीं की।
विकास के रास्ते से ही होगा कश्मीर का भला
मोदी ने अपनी रैली में सबका साथ सबका विकास नारा लगाते हुए कहा कि कश्मीर की सभी समस्याओं का एक ही इलाज है एक ही रास्ता है और वो रास्ता है विकास। पीएम बोले आप लोगों ने अभी तक कई रास्ते अपनाए हैं लेकिन किसी रास्ते से कश्मीर का भला नहीं हुआ। अब अगर कश्मीर का भला करना है तो एक ही रास्ता है और है वो है विकास का रास्ता।
उमर सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने श्रीनगर रैली में मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कश्मीर में बाढ़ आई तो यहां कि सरकार सोई हुई थी और मैं दिल्ली से यहां भागा भागा आया था। मैने आपका दुख बांटा आपके दर्द को महसूस किया और पूरे 1 दिन यहां रुका। मैंने कश्मीर के लोगों को बाढ़ राहत के लिए बड़े पैमाने पर मदद की सरकार को मदद दी लेकिन आप लोगों ने कहा मदद सरकार को नहीं सीधे हमें दी जाए इसका मतलब साफ है कि आपको कश्मीर की सरकार पर भरोसा नहीं है। ऐसी सरकार जिसे लोगों का विश्वास हासिल ना हो उसे बने रहने का कोई हक नहीं है। पीएम ने कश्मीर में महिला शिक्षा की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अब यह हालात बदलना चाहता हूं। कश्मीर की बेटियों को अपनो से दूर दूसरे शहरों में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़े।
पुलिसकर्मियों का जिक्र
मोदी ने अपनी रैली में घाटी में काम कर हे पुलिसकर्मियों का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ सुरक्षाबल ही नहीं जम्मू-कश्मीर में सिविलियन की रक्षा का काम कर रहे पुलिसकर्मी भी बड़े तादाद में यहां शहीद हुए हैं। एक आंकड़े का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक लगभग 33 हजार पुलिसकर्मी अपनी शहादत दे चुके हैं।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मोदी
शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पास ही मैं आतंकी हमलों में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने बादामी बाग कैंटोनमेंट एरिया पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
किले में तब्दील हुआ श्रीनगर
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार श्रीनगर आए। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम को किले में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा बलों के सैकड़ों जवान मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे थे। स्टेडियम के हर हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और स्टेडियम की सुरक्षा को तीन स्तरों में बांटा गया था। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही थी।