पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Annoyed With Shiv Sena On Seat Sharing Matter

शिवसेना पर भाजपा हुई सख्त, सीट-विवाद सुलझाने के लिए दिया दो दिन का वक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो- अमित शाह और उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग और गठबंधन बचाने का विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना नेताओं के साथ हुई मीटिंग में बीजेपी का समय सीमा का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया है। शिवसेना ने गठबंधन पर आखिरी फैसला लेने के लिए उद्धव ठाकरे को अधिकृत किया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने अकेले चुनाव लडने की चेतावनी देते हुए शिवसेना को फैसले के लिए दो दिन का वक्त दिया था।
यह था शिवसेना का फार्मूला
शिवसेना ने सीट बंटवारे के लिए नया फॉर्मूला दिया है जिसके मुताबिक राज्य की 288 सीटों में से शिवसेना 159 पर और बीजेपी 129 सीटों पर चुनाव लड़े। इन 159 सीटों में से शिवसेना गठबंधन के सहयोगियों के लिए 8 सीटें और बीजेपी 129 में से 10 सीटें छोड़े। बीजेपी राज्य में कम से कम 135 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और वह इस फार्मूले के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में अगर शिवसेना तय समय के मुताबिक कोई फैसला नहीं लेती है तो बीजेपी अकेले चुनाव में उतरने का फैसला ले सकती है।
उपचुनाव में हार पर शिवसेना ने कसा तंज
हाल ही में हुए उप-चुनाव में बीजेपी की करारी हार पर शिवसेना के तेवर भी तीखे हो गए हैं। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने मोदी लहर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां महाराष्ट्र में मोदी की कोई लहर नहीं है यहां सिर्फ शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे की लहर है। उन्होंने कहा, मोदी भारत में लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन महाराष्ट्र में अब बहुत असर कारक नहीं रहे हैं। राउत ने एक बार फिर साफ किया कि शिवसेना विधानसभा चुनावों में बीजेपी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मुख्यमंत्री सिर्फ शिवसेना का होगा। राऊत ने साफ किया कि सीट बंटवारे पर अंतिम नतीजा 1-2 दिन में आ जाएगा।
बीजेपी मानेगी शिवसेना की शर्तें?
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर मचा विवाद खत्म होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी भी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी ने राज्‍य में 135 सीटों पर लड़ने की जिद छोड़ शिवसेना की शर्तें मान ली हैं। वेबसाइट ने दावा किया कि बुधवार देर रात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिवसेना की शर्तों को स्वीकार करने के लिए स्‍थानीय नेताओं को मना लिया है। साथ ही पार्टी ने 119 सीटों की एक सूची भी केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है और शिवसेना को भी इस फैसले के बारे में बता दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में नितिन गडकरी के स‌ाथ राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस, एकनाथ खडसे, विनोद तावड़े और सुधीर मुंगंटिवार शामिल थे। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी कोल्हापुर की अपनी सभा में साफ किया कि सीटों का यह बंटबारा सम्मान के साथ किया जाएगा उन्होने कहा कि बीजेपी के लिए सम्मान अहम है सीटों की संख्या नहीं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस ने भी एक दो दिन में सीट शेयरिंग पर आखिरी फैसला हो जाने की उम्मीद जताई है।
आगे पढ़ें- मनसे के 'राम' भी रखेंगे बीजेपी में 'कदम'