फाइल फोटो- मतदान की तारीख की जानकारी देता ग्राफिक्स
नई दिल्ली. हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि राज्यों के चुनाव में भी मोदी लहर की धूम देखने को मिलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद देश की सत्ता हासिल करने में कामयाब हुई बीजेपी को इन दोनों राज्यों में सत्ता में आने की उम्मीद जग गई है। बीजेपी को लगता है कि मोदी लहर का असर उसे यहां भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव भी मोदी के नाम पर ही लड़ने की योजना बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा के ओपिनियन पोल भी दोनों राज्यों में बीजेपी की बढ़त दिखा रहे हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 200 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। हरियाणा में भी पार्टी के लिए अच्छी खबर है यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सत्ता में काबिज होती दिखाई दे रही है।
महाराष्ट्र- 15 अक्टूबर को होगा मतदान
मतगणना-19 अक्टूबर को विधानसभा का कार्यकाल- 8 नवंबर को खत्म हो रहा है
पोलिंग स्टेशन- 90,403
मतदाता- 8.25 करोड़ पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम में नोटा का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा की वर्तमान स्थिति
कुल सीटें 288- कांग्रेस 82+ एनसीपी 62 सीटें हैं।
बीजेपी- 40 शिवसेना- 44, एमएनएस-13, सपा- 4 ,निर्दलीय- 24 और अन्य के पास 13 सीटें हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 15 साल से कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार है।
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं।
क्या कहता है ओपिनियम पोल-
-एबीपी और नेल्सन के सर्वे में महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटों में से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 200 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही
है।
-सर्वे में बीजेपी अकेले सौ के आंकड़े को पार करते हुए 107 सीटें और सहयोगी शिवसेना को 86 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
-महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के साथ आरपीआई और स्वाभिमानी शेतकारी पार्टी भी शामिल है। ओपिनियन पोल में आरपीआई को 5 सीटें और स्वाभिमानी शेतकारी पार्टी को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
ओपिनियन पोल का अनुमान,कांग्रेस गठबंधन की सत्ता से होगी विदाई
सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार जाती दिखाई दे रही है। ओपिनियन पोल में
कांग्रेस को- 40 सीटें
एनसीपी को- 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
आगे पढ़ें-महाराष्ट्र में सीएम पद की पहली पसंद बने हुए हैं पृथ्वीराज चव्हाण