पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • These Are Are The Real Hero Of Mangalyaan

इन ग्यारह लोगों की तपस्या कर रही है मंगलयान की सफलता का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: मंगलयान को तैयार करते इसरो वैज्ञानिक।)

नई दिल्ली. मंगलयान के मेन लिक्विड इंजन को सफलतापूर्वक स्टार्ट किए जाने के बाद 24 सितबंर की सुबह भी इसरो के वैज्ञानिकों ने करोड़ों देशवासियों को गौरव का पल दिया। मंगलयान को सफलतापूर्वत लाल ग्रह मंगल की कक्षा में स्थापित करा दिया गया। इस अहम अभियान को सफलता पूर्वक पूरा करने पर इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में अपना लोहा भी मनवा लिया। अभियान के सफल होते ही भारत लाल ग्रह पर पहुंचने वाला चौथा और पहले ही प्रयास में इस कामयाबी को हासिल करने वाला पहला देश बन गया है। इस पूरे अभियान के सफल होने के साथ ही उन 11 वैज्ञानिकों की तपस्या भी सफल हो गई जो पिछले 5 साल से इस मिशन मार्स पर जुटे हुए थे।
आगे पढ़ें: अहम भूमिका में हैं इसरो प्रमुख