बॉलीवुड में शाहरुख को किंग खान, बादशाह, एसआरके आदि नामों से जाना जाता है। अब उनके नामाें की सूची में एक और नाम जुड़ गया है जो उन्हें उनके बेटे अबराम ने दिया है।
शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "अबराम पूरे घर में आकर्षण का केंद्र बन गया है। मुझे पापा कहकर बुलाता है और कभी-कभी मेरे नाम से भी बुलाने की कोिशश करता है। छोटा है, इसलिए शाहरुख नहीं बोल पाता तो शग्गू कहकर पुकारता है।'