पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Acting Was Not Akshara Hassan's First Choice As Career

तीन करियर ऑप्शन को छोड़कर चुनी एक्टिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी फिल्म "शमिताभ" से चर्चा में आईं अक्षरा हसन एक्ट्रेस नहीं, बल्कि कुछ और बनना चाहती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास तीन करियर ऑप्शन थे। पहला ऑप्शन उनके पास मिलिट्री में जाने का था, लेकिन उनके माता-पिता इसके लिए राजी नहीं थे।
दूसरा विकल्प उनके सामने प्रोफेशनल सॉकर प्लेयर का था, लेकिन वे हमेशा खेलने के दौरान घायल हो जाती थीं। इस कारण उन्हें सिर्फ लंबी रेस्ट करनी पड़ती थी, बल्कि उनकी डांस क्लास भी प्रभावित होती थी।
वहीं डांस को अक्षरा अपना तीसरा करियर ऑप्शन मानती थीं। उन्होंने महसूस किया कि वे सॉकर से ज्यादा डांस को एंजॉय करती हैं। उसी दौरान जब वे डांस स्कूल जॉइन करने वाली थी, तब एक दिन डांसिंग के वक्त गिर पड़ीं।
इस एक्सीडेंट के बाद वे कई दिनों तक डांस नहीं कर पाईं। इसके बाद उनका रुझान फिल्मों की तरफ हुआ और उन्होंने इसकी शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्शन से की। वे एक्टिंग के आने के बारे में कहती हैं कि उनके एक दोस्त ने उन्हें एक प्ले में एक्टिंग करने को कहा। इसी से उनमें आत्मविश्वास आया कि वह एक्टिंग कर सकती हैं।