पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक साथ रिलीज होंगी रणवीर कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. एक्टर रणवीर कपूर की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूज' अपनी रिलीज को लेकर अभी से चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अक्टूबर 2015 में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म की रिलीज का असर एक्टर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सिंग इज बिलिंग' पर पड़ेगा। दरअसल, 'सिंग इज बिलिंग' के मेकर ने इस फिल्म को भी अक्टूबर 2015 में रिलीज करने का प्लान बनाया है।
सूत्रों के अनुसार, 'सिंग इज बिलिंग' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है और संभवतः अक्टूबर के फर्स्ट वीक में फिल्म रिलीज होगी। लेकिन दूसरी तरफ यह भी कयात लगाए जा रहे हैं कि फिल्म समय से नहीं बन पाने के कारण इसका अक्टूबर में रिलीज होना मुश्किल है। वहीं, 'जग्गा जासूज' के फिल्ममेकर इन फिल्मों की रिलीज के बीच ठकराव न हो इसलिए इसके निर्माता एक अन्य स्लॉट के बारे में सोच रहे हैं।