बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में जैकलीन फर्नांडिस की गिनती भी होती है। खुद को फिट रखने के लिए जिम के अलावा क्या-क्या करती हैं जैकलीन, जानते हैं:
हर रोज सुबह सात बजे उठ जाती हैं जैकलीन। सुबह चाय की चुस्कियों के साथ अखबार पढ़ती हैं और वर्कआउट शुरू कर देती हैं। बांद्रा में उनके घर के पास ही उनकी सहेली मिशाली सिंघानी और उनके पति सुरेन जोशी का जिम है। जैकलीन यहीं जाती हैं। उनके वर्कआउट में ट्रेडमिल, वेट्स और स्कवैट्स शामिल है।
जिम के अलावा जैकलीन को योगा फिट रखता है। वे रोज योगा और डांस क्लासेस जाती हैं। वे कहती हैं, "मैं सिर्फ सूर्यनमस्कार नहीं करती, बल्कि नई-नई चीजें ट्राई करती हूं।' शिल्पा शेट्टी और
बिपाशा बसु की डीवीडी भी वे देखती हैं। इनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।
माधुरी दीक्षित का डांस उन्हें अच्छा लगता है और वे मानती हैं कि इसकी रेग्युलर प्रैक्टिस किसी को भी फिट रख सकती है। ट्रैवलिंग के दाैरान फिट रहने के लिए वॉक करती हैं। ज्यादातर समय पैदल चलती हैं।
डायट का भी रखती हैं ध्यान
वर्कआउट के बाद वे प्रोटीन शेक पीती हैं। खाने को उन्होंने तीन भागों में बांटा है: कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वेजीटेबल्स यानी चावल के साथ बींस और प्रोटीन सलाद या फ्राइड वेजीटेबल्स लेती हैं। ड्राय फ्रूट्स, नट्स और बीजों से उन्होंने न्यूट्रीबॉल्स बनाई हैं।