पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Madhuri Dixit Prefers Soyabean And Olive Oil For Cooking

ऑलिव और सोया ऑयल में खाना पकाती हैं माधुरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वे जितना डांस के लिए समर्पित हैं, उतना ही खयाल अपनी हेल्थ का भी रखती हैं। खाने में क्या बनेगा से लेकर किस कुकिंग ऑयल में बनेगा, माधुरी दीक्षित सब तय करती हैं। वे खुद कुकिंग ऑयल महाकोष को एंडोर्स करती हैं।
इसी के प्रचार के सिलसिले में एक दिन पहले वे दिल्ली में थीं। माधुरी ने बताया, "कुकिंग के लिए तेल सबसे मूल चीज है। हम अपनी दाल-सब्ज़ी में तेल का इस्तेमाल करते हैं। पहले चुनिंदा कुकिंग ऑयल थे, लेकिन अब हमारी ज़रूरतों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल फ्री और स्वास्थ्यवर्धक ऑयल बाजार में हैं।’

उन्होंने बताया कि वे विश्वसनीय ब्रांड का सोयाबीन तेल उपयोग में लेती हैं। "यह हेल्दी, न्यूट्रीशियस और कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। जब मैं लॉस एंजिलिस में थी तो ऑलिव ऑयल बरतती थी। वह भी मेरे किचन में मौजूद रहता है।’