पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rhea Chakraborty Takes Advice Form Aditya Chopra

आदित्य चोपड़ा से पूछे बिना फिल्म नहीं चुनतीं रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काफी अंतराल के बाद रिया चक्रवर्ती की नई फिल्म रही है। उनकी "सोनाली केबल’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। उसके बाद भी फिल्में कतार में हैं।
डिज्नी/यूटीवी के साथ "बब्बू की जवानी' है जिसमें रिया के हीरो हैं टीवी एक्टर करण वाही। इसकी शूटिंग चल रही है। यशराज बैनर के खोजे गए टैलेंट में शामिल रिया निर्माता आदित्य चोपड़ा की तारीफ करती नहीं थकतीं।
रिया बताती हैं, "हर फिल्म साइन करने से पहले उनसे पूछती हूं। उन्हें इंडस्ट्री का इतना अनुभव है और वे स्पष्ट बता देते हैं कि संबंधित काम मुझे करना चाहिए या नहीं।