अमूमन हर फिल्मी सितारे को फिल्में देखने का शौक होता है। लेकिन शाहिद कपूर के लिए यह उनकी आदत है। फिल्म देखे बगैर उनका दिन पूरा नहीं होता। जैसे ही उन्हें समय मिलता है वे फिल्म देखने बैठ जाते हैं। उनसे जुड़े एक व्यक्ति ने बताया।
वे हर नई रिलीज देखने जरूर जाते हैं। चाहे दिन भर का शेड्यूल कितना ही थकाने वाला रहा हो। लगातार एक के बाद एक फिल्में वे देखते हैं। उन्हें कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और अन्य सभी जॉनर देखना पसंद है।
शाहिद मानते हैं कि फिल्में देखकर तनाव दूर किया जा सकता है। उनकी ऑल-टाइम फेवरेट है सिलवेस्टर स्टेलॉन की "रैम्बो सीरीज़'। उनके पास फिल्मों की डीवीडी का बड़ा पर्सनल कलेक्शन भी है।