पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Soha Ali Khan, Kunal Khemu Relationship Secrets

रोमांटिक था कुणाल का गिटार बजाना, गाना: सोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहा अली खान जल्द ही कुणाल खेमू से शादी करने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि शादी बहुत साधारण रखी जाएगी। इसके अलावा कुणाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी उन्होंने खुलकर बात की।
उन्होंने बताया, "हमारी पहली डेट बहुत बुरी साबित हुई। हमने एक साथ फिल्म देखने और डिनर करने की योजना बनाई। पहली ही डेट पर कुणाल एक घंटा देरी से आया। मैं पहले से ही फिल्म देख रही थी। हम डिनर पर गए और उसने मुझसे कोई बात नहीं की। मुझे लगा उसे मुझमें कोई रुचि नहीं है।’

फिर सोहा ने कई बार डिनर करते हुए जाना कि कुणाल खाते वक्त बात नहीं करते। अपनी लव लाइफ का सबसे रोमांटिक पल याद करते हुए उन्होंने कहा कि कुणाल गिटार बजाते हैं और उनके लिए गाने लिखकर गाते भी हैं।
आठ साल पहले उन्होंने सोहा के लिए एक गाना लिखकर उन्हें सुनाया था। सोहा खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें कुणाल के साथ ट्रैवलिंग करने का मौका मिलता है। दोनों पहली बार मालदीव यात्रा पर गए थे।