एक्टर-पॉलीटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का कहना है कि वे राजनीति में कभी अपनी किस्मत नहीं आजमाएंगी। उन्होंने कहा कि राजनीति करना उनकी समझ से बाहर है, वे अपनी फिल्मों पर ही ध्यान देना चाहती हैं।
कबड्डी टीम यूनाइटेड सिंघ्स की मालकिन सोनाक्षी ने यह बातें वर्ल्ड कबड्डी लीग के एक इवेंट में कहीं। उन्होंने कहा कि वे खुद की क्रिएटिविटी अपनी फिल्मों में दिखाना चाहती हैं। वे अपने पिता से राजनीति पर खूब बातें करती हैं।
उनकी इसमें रुचि तब जागी, जब केंद्र में
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। सभी की तरह वे भी यह जानने में रुचि रखती हैं कि उनकी सरकार उनके लिए क्या कर रही है।