पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रग ओवरडोज से हुई 21 वर्षीय जूनियर आटिस्ट की मौत, परिवार बोला-मर्डर हुआ है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक शनिवार को ड्रग ओवरडोज की वजह से 21 साल की बॉलीवुड जूनियर आर्टिस्ट रुखसार खान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ज्यादा मात्रा में लिए गए ड्रग मौत का कारण बना। वहीं, रुखसार के परिवार का मानना है कि उनका मर्डर हुआ है। किस हालात में हुई रुखसार की मौत...
- रुखसार खान के बारे में बताया जा रहा है कि वह गोवंडी की रहने वाली है।
- शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तब वे वह अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी।
- पायल बंजारा (इवेंट ऑर्गेनाइजर), तौहीद अहमद (असिस्टेंट मेकअप आर्टिस्ट) और समीर (कैमरा टेक्नीशियन) सहित रुखसार ने पायल के कांदिवली में एमएचएडीए कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट में पार्टी का प्लान बनाया।
- पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, तौहीद ने अंधेरी स्टेशन पर पायल से मुलाकात की, जिन्होंने उसे घर की चाबी दी।
- देर रात 2 बजे पायल एनर्जी ड्रिंक की कुछ कैन लेकर घर पहुंचीं। उनके घर में भी कुछ कैन रखी थीं।
- पुलिस को दिए बयान में बताया गया कि उन्होंने एनर्जी ड्रिंक में ड्रग्स (एमडी) मिलाया और उसे पिया।
- चारों ने देर रात पार्टी की और फिर सोने चले गए।
- शनिवार को सुबह करीब 10 बजे, तौहीद और समीर अपने घर के लिए रवाना हो गए।
- पेट में उठे दर्द की वजह से पायल शनिवार सुबह जोगेश्वरी क्लीनिक चली गई थीं। उस वक्त पायल को लगा कि रुखसार सो रही हैं, तो उन्होंने उन्हें उठाया नहीं।
जब रुखसार ने फोन नहीं उठाया

- शाम को जब रुखसार फोन नहीं उठा रही थीं, तब पायल ने तौहीद को फोन कर उनका हाल-चाल पूछने को कहा।
- घर पर तौहीद ने रुखसार को बेहोश पाया। तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया और पुलिस को खबर दी।
- पुलिस और डॉक्टर्स जब घटना स्थल पर पहुंचे तब तक रुखसार की डेथ हो चुकी थी।
- उनकी बॉडी को शताब्दी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम हुआ।
-एक अधिकारी के मुताबिक, "पहली नजर में देखा जाए तो यह ड्रग ओवरडोज का मामला है। हम तीनों दोस्तों का स्टेटमेंट ले रहे हैं और एफआईआर भी दर्ज कर सकते हैं। रेड बुल की बोतलें, एमडी के पैकेट्स समेत अन्य चीजों को जांच के लिए भेजा गया है।"

अंकल ने लगाया आरोप- रेप के इरादे से जबरदस्ती दिया ड्रग

-रुखसार की फैमिली का मानने है कि उसका मर्डर हुआ है।
-उनके अंकल नूर सिद्दीकी के मुताबिक, "हम पुलिस की बातों पर विश्वास नहीं करते। हमें भरोसा है रुखसार ड्रग्स नहीं लेती थी। संभावना है कि लड़कों ने रेप के इरादे से जबरदस्त ड्रग दिया होगा।"
-जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो देखकर लगा जैसे यहां तोड़फोड़ की गई हो।
मां बोलीं- बयान बदल रहे दोस्त...
- रुखसार की मां अंजुम ने बताया, "पुलिस को शनिवार शाम को मौत का पता चल गया था, रविवार तड़के उन्होंने हमें जानकारी दी। पायल और तौहीद बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं।"
- "
दोनों के बयानों में भी काफी फर्क है। जब हमें रुखसार की बॉडी मिली तो उसके कपड़े भी बदले हुए थे।"
- फिलहाल, परिवार ने सीनियर अफसरों से जांच की मांग की है।
खबरें और भी हैं...