पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। इंडियन मार्केट में कूलर की बड़ी रेंज मौजूद है। इनमें छोटे वाटर टैंक से लेकर बड़े वाटर टैंक तक के कूलर शामिल हैं। साथ ही, कूलर की कई तरह की वैराइटी भी हैं। यानी प्लास्टिक बॉडी से लेकर लोहे और नागपुरी पैटर्न के कूलर आ रहे हैं। नागपुरी कूलर को कमरे के बाहर किसी विंडो में फिट किया जाता है। तभी वो ज्यादा बेहतर कूलिंग देता है। दूसरी तरफ, प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर को घर के अंदर ही रखा जाता है। इसके अलावा एक ऑप्शन सोलर कूलर का भी है।
# बिना बिजली चलेगा कूलर
सोलर कूलर की सबसे खास बात है कि ये सोलर प्लेट की मदद से चलते हैं। यानी इनमें बिजली की खपत नहीं होती। इसके लिए कंपनियां पावरफुल सोलर प्लेट देती हैं। जो हैवी बैटरी के साथ आती है। दिन में धूप जितनी तेज होती है सोलर प्लेट पर उतनी ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करती हैं। जिससे कूलर का परफॉर्मेंस भी बढ़ जाता है। इन कूलर में इलेक्ट्रिक मोड भी होता है। यानी रात के समय यदि सोलर सिस्टम काम नहीं कर रहा है तब बिजली की मदद से इन्हें चलाया जा सकता है।
# प्लास्टिक बॉडी वाले सेफ कूलर
प्लास्टिक बॉडी के कूलर का बेस्ट पार्ट होता है कि इसमें करंट आने की संभावना न के बराबर होती है। यही वजह है कि ज्यादातर घरों में इस तरह के कूलर का यूज किया जाता है। इनमें कूलिंग से जुड़े कई तरह के फीचर्स भी होते हैं। साथ ही, ये पावर सेविंग का भी काम करते हैं। हालांकि, मार्केट में इस तरह के कूलर के लिए 10 हजार या उससे ज्यादा रुपए खर्च करने होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इन कूलर को ऑनलाइन मार्केट से इन्हें 5 हजार रुपए से भी कम में खरीदा जा सकता है।
# इतने रुपए की होगी सेविंग
इंडिया में बिजली से चलने वाले कूलर की बड़ी रेंज मौजूद है। गर्मी के मौसम में कूलर दिन-रात चलता है। ऐसे में बिजली बिल भी दोगुना हो जाता है। यदि कूलर दिन-रात चलता है तब 5 यूनिट के करीब बिजली की खपत होती है। यानी महीने में 50 से ज्यादा यूनिट एक्स्ट्रा खर्च होती हैं। यदि कूलर ज्यादा वोल्ट का हुआ तब ये यूनिट 80 से 100 के बीच भी हो सकती है।
ऐसे में सोलर कूलर से आप 50 से 80 यूनिट तक का पूरा बिल बचा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कूलर के साथ पावरफुल बैटरी की जरूरत होगी, जो दिन में सोलर एनर्जी से चार्ज होकर रातभर बैकअप दे सकें। इसके लिए यूज अलग से बैटरी खरीद सकता है।
# कूलर की प्राइस
सोलर कूलर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट से खरीदा जा सकता है। इंडियामार्ट की वेबसाइट पर सबसे छोटे साइज के कूलर की प्राइस 3,500 रुपए से शुरू है। वहीं, बड़ा कूलर 12 हजार रुपए तक का है। दूसरी तरफ, अमेजन पर फुल साइज के कूलर की प्राइस 18,500 रुपए है। ईबे पर इस तरह के कूलर को 12 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर इस तरह के कूलर की बड़ी रेंज और वैराइटी दोनों मौजूद हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें सोलर कूलर के कुछ फोटो और ऑफर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.