पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिया खान पर बनेगी मराठी में फिल्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुद्दों और लोगों पर फिल्में सिर्फ बॉलीवुड (मैरी कॉम, डर्टी पॉलिटिक्स, रंग रसिया) में ही नहीं बन रहीं, क्षेत्रीय सिनेमा में भी इन पर काम हो रहा है। ताजा उदाहरण है इस साल तमिल में बनी फिल्म रामानुजन जो महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित है और मराठी फिल्म "डॉ. प्रकाश बाबा आम्टे- रियल हीरो' जो समाज सेवी डॉ. प्रकाश आम्टे की बायोपिक है।
अब "गजनी' और "निशब्द' जैसी फिल्मों की अभिनेत्री जिया खान की जिंदगी पर मराठी फिल्म बन रही है। जिया ने आत्महत्या कर ली थी। इस फिल्म में जिया और उनकी जिदंगी के कई पहलू होंगे। मसलन, उनका असफल करियर और मृत्यु। फिल्म का नाम है "नटी'।
प्रोमो में जिया की मौत के कुछ दृश्य शामिल हैं। लेकिन फिल्म के निर्माता गिरीश भड़ाने इसे एक सांकेतिक फिल्म कह रहे हैं, जो कई भावनात्मक और करियर में परेशान नायिकाओं की कहानी होगी।
इसमें बॉलीवुड, दक्षिण और मराठी फिल्म उद्योग के किस्सों का संकेत भी होगा। लेकिन सूत्र बताते हैं कि फिल्म जिया के बारे में ही है। मुख्य भूमिका कर रहीं तेजा देओकर के लुक्स भी कई जगहों पर जिया से मिलते-जुलते दिखते हैं।