नई दिल्ली. नई दिल्ली में चल रही इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में सोमवार को बॉलीवुड सितारों की चमक-दमक रही।
आमिर खान ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 2 स्विस खिलाड़ी
रोजर फेडरर के साथ टेनिस में हाथ आजमाया। इस दौरान
दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख और
अक्षय कुमार भी मौजूद थे। इन सभी बॉलीवुड स्टार्स ने फेडरर के साथ जमकर टेनिस खेला।
सानिया के साथ खेला था मैच
‘स्विस किंग’ रोजर फेडरर का जादू इंडियन एसेस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को खेले गए मैच भी काफी रोमांचक रहा। इस मैच में सानिया फेडरर की पार्टनर बनी थी। मैच जीतने के बाद एसेस के सभी खिलाड़ियों ने कोर्ट पर पहुंच कर डांस भी किया था। इन सभी देशी और विदेशी खिलाड़ियों ने बॉलीवुड की धुनों पर जमकर डांस किया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इस मैच की तस्वीरें...