पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir Host Screening Of 'PK' For Sachin Tendulkar.

आमिर रखेंगे सचिन के लिए 'पीके' की स्पेशल स्क्रीनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: आमिर खान की चर्चित फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का प्लान अपने स्पेशल दोस्त के लिए बनाया है। जी हां, आमिर सचिन तेंडुलकर के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे।
आमिर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आमिर अगले सप्ताह मुंबई में 'पीके' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं। जिसमें वो सचिन तेंडुलकर को बुलाएंगे। इन दिनों आमिर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। सचिन भी आमिर की फिल्‍म 'पीके' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले विराट कोहली और टेनिस स्‍टार रोजर फेडरर ने भी फिल्‍म देखने की इच्छा जता चुके हैं। 'पीके' का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। वहीं, प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा हैं।