पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir's New Look From The Third Poster Of PK

'पीके' का नया पोस्टर रिलीज, पुलिसवाले के गेटअप में आमिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फिल्म 'पीके' का नया पोस्टर)
मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी अपकमिंग मूवी 'पीके' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। ये फिल्म का तीसरा पोस्टर है। पोस्टर के साथ उन्होंने ट्विटर पर भोजपुरी भाषा में मजेदार ट्वीट भी की हैं।
आमिर फिल्म के नए पोस्टर में पुलिसवाले की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उनकी वर्दी पर दो स्टार लगे हुए हैं और उन्होंने पुलिसवाली कैप भी लगा रखी है। इस पोस्टर में उन्होंने ट्रांजिस्टर टांगा हुआ है। आमिर पोस्टर में सावधान मुद्रा में दिख रहे हैं। यह एक मोशन पोस्टर है, जिसमें पहले संजय दत्त दिखाई देते हैं। संजय बैंड वाले के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म के मोशन पोस्टर में आमिर की आवाज सुनाई देती है। आमिर बोल रहे हैं, "फिर टूकुर-टूकुर देखत हो। कनफ्यूजिया गए। अरे, इ हम नई हूं। इ हमरा फेरेंड है भैरो सिंह। तनकी वेट करो, हम आ रहा हूं।" उन्होंने इस पोस्टर के साथ कुछ ट्वीट भी किए हैं।
आमिर के ट्वीट
Ei Layo, ab dekha PK ka humra naya posterwa!!!.
Lull Sala!!! Galti ho gawa. Mishtake se hum apna teebhi ka porograam ka ad-wa daal diya.
Ei dekha... PK ka humra naya adbhurteesmant... dekha aur bola... kaisan laaga?
आमिर फिल्म के पहले पोस्टर में न्यूड दिखाई दिए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। वहीं, दूसरे पोस्टर में वो बैंड बजाने वाले लुक में दिखाई दिए थे।
आगे की स्लाइड्स पर देखें फिल्म के अब तक आए पोस्टर...