पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Little AbRam Catches Dad Shahrukh Khan's FAN Shoot

पापा शाहरुख की शूटिंग में दिखा बेटा अबराम, देखें अब तक की सभी Photos

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

('फैन' की शूटिंग के दौरान अबराम)

मुंबई: शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'फैन' की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं। मंगलवार को उन्हें मुंबई में अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर शूटिंग करते देखा गया। इस दौरान बेटे अबराम की भी झलक देखने को मिली।
अबराम एक महिला की गोद में थे और काफी खुश दिख रहे थे। उन्होंने ब्लैक लाइनिंग की व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी और अपनी उंगलियों को मुंह में डाल रखा था। बड़े बालों में शाहरुख का बेटा स्मार्ट दिख रहा था। 'फैन' के जिस सीन को फिल्माया जा रहा था उसमें शाहरुख मन्नत में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिक्युरिटी गार्ड उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहा है। फिल्म में शाहरुख का डबल है।
इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर के तले बन रही है, जो 14 अगस्त, 2015 को रिलीज होगी।

ईद पर दिखी थी अबराम की पहली झलक

अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था, लेकिन उनकी पहली झलक इसी साल ईद (6 अक्टूबर) के मौके पर देखने को मिली थी। शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रात 10.31 बजे अबराम के साथ फोटो शेयर की थी। इसके बाद फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अबराम की अच्छी खासी झलक दिखाई दी थी। वो पापा के साथ खेलते नजर आए थे। बाद में, उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, जिसमें वो सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रहे थे।

आगे की स्लाइड्स पर देखें अबराम की अब तक की सभी तस्वीरें...