पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑस्ट्रिया में 'एक्शन जैक्सन' का आखिरी शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभुदेवा अपनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म "एक्शन जैक्सन’ को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हैं। अजय देवगन और फिल्म की मुख्य कास्ट पिछले दिनों ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुई है। कास्ट में सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम, कुणाल रॉय कपूर और सोनू सूद शामिल हैं।
ऑस्ट्रिया में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य और दो गाने फिल्माए जाएंगे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अजय टीम के साथ वापस लौटेंगे। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन और डबिंग इसके बाद शुरू होगा।

फिल्म की रिलीज के लिए 5 दिसंबर की तारीख प्रस्तावित है। चूंकि वक्त कम ही बचा है इसलिए शूटिंग तेजी से और रूटीन से कम समय में की जा रही है।
पिछले साल इरोस इंटरनेशनल की प्रभु देवा निर्देशित "आर... राजकुमार’ भी दिसंबर में इसी तारीख को रिलीज़ हुई थी। इस लकी डेट को प्रभु किसी कीमत पर अब बदलना नहीं चाहते हैं। पहले कई कारणों से फिल्म की मेकिंग में देरी हो चुकी है।