(फाइल फोटो- कमल हासन)
मुंबईः तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्हें फूट पॉइजनिंग के चलते भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्हें एक दिन अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।
कमल हासन के हॉस्पिटलाइज होने के बाद न्यूरोलॉजिकल अलाइनमेंट (दिमागी बीमारी) की खबरें आ रही थीं, लेकिन इन बातों को बकवास बताया। हॉस्पिटल की तरफ से ये बयान आया कि उन्हें कल छुट्टी दी दी जाएगी। कमल हासन के लिए निकुल मुरगन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "Ulaganayagan admitted in Appolo'Greams road for food posion.Nothing to worry.Will be discharged today or tom mor &Joining shoot from tom".
कमल बॉलीवुड में भी कई फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने 'दशावतारम', 'विश्वरूपम', 'चाची 420', 'सागर', 'सदमा' जैसी कई फिल्में की हैं। अभिनेता के साथ कमल डायरेक्टर और राइटर के तौर पर भी जाने जाते हैं।