('मैं हूं रजनीकांत' का पोस्टर)
मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत का मजाक उड़ाती हुई फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' मुश्किलों में फँस गई है। अपने नाम पर बनी फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए रजनीकांत ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसपर हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेता को अंतरिम राहत देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
जज एस. तमिलवानन ने फिल्म अभिनेता को अंतरिम राहत देते हुए वर्षा प्रॉडक्शन्स को फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। याचिका में रजनीकांत ने कहा है कि किसी भी प्रॉडक्ट और फिल्म के प्रमोशन के लिए उनकी सहमति के बिना उनके नाम या पर्सनैलिटी के किसी भी पहलू का इस्तेमाल न किया जाए, क्योंकि इससे उनके फैंस को ठेस पहुंचती है।
फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रहा है कि 'मैं हूं रजनीकांत' में रजनीकांत की सुपरहीरो इमेज को उनकी कई फिल्मों से सीधे लिफ्ट किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म के एक सीन में रजनीकांत का मजाक भी उड़ाया गया है। फिल्म में आदित्य मेनन रजनीकांत के किरदार में जबकि शक्ति कपूर बच्चन के किरदार में हैं। इसके अलावा रीमा लागू, कविता राधेश्याम और सुनील पाल ने भी मुख्य भूमिकायें अदा की हैं।
आगे की स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर...