(पूजा भट्ट और उनका ट्वीट)
मुंबई. बॉलीवुड में आजकल तलक की खबरें खूब सुनाई दे रही हैं । हाल ही में एक्टर रितिक रोशन और सुजैन के तलाक और फिल्ममेकर प्रियदर्शन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी लिजी के तलाक की खबरें के बाद अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट के तलाक लेने की खबर आ रही है। एक्ट्रेस पूजा भट्ट और उनके पति मनीष मखीजा ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। पूजा भट्ट ने खुद इस बात की जानकारी
ट्विटर पर दी है।
इस कपल ने 2003 में शादी की थी। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सुनने में आईं थी, लेकिन इस बार पूजा भट्ट ने ट्विटर पर यह साफतौर से कह दिया कि वह अपने पति से अलग होना चाहती हैं। पूजा भट्ट ने लिखा मैंने और मेरे पति मुन्ना ने 11 साल वैवाहिक जीवन के बिताने के बाद अलग होने का निर्णय लिया है।