पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actress Radhika Apte Broke Silence On Nude Photos

एक्ट्रेस राधिका बोलीं, 'उनकी नहीं हैं वायरल हुईं न्यूड फोटोज'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो : राधिका आप्टे)

मुंबई. हाल ही में व्हाट्सएप पर कुछ न्यूड फोटोज वायरल हुई थीं। दावा किया जा रहा था कि ये फोटोज 'शोर इन द सिटी' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे की हैं। हालांकि, राधिका ने इन्हें अपने जैसी ही दिखने वाली किसी और लड़की की फोटोज बताया है।
खबरों से परेशान होकर राधिका ने ट्विटर के जरिए यह संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है, “You guys! If you’re going to get someone to pass off as naked me, she needs to look a lot more like me,”
गौरतलब है कि जब से ये फोटोज वायरल हुई हैं, तब से कुछ मीडिया हाउस इस बात का दावा कर रहे हैं कि यह राधिका का अपनी अपकमिंग फिल्म 'बदलापुर' के लिए पब्लिसिटी स्टंट है।
हालांकि, राधिका का ट्वीट इस बात के संकेत दे रहा है कि फोटोज में नजर आ रही लड़की कोई और है। बता दें कि राधिका को आखिरी बार रितेश देशमुख स्टारर मराठी फिल्म 'लय भारी' में देखा गया था।

तस्वीरों में क्या है?

व्हाट्सएप पर वायरल हुईं फोटोज, वास्तव में सेल्फी हैं, जिनमें एक लड़की न्यूड दिखाई दे रही है। कुछ फोटोज में उनके हाथ में मोबाइल भी नजर आ रहा है और उन्होंने अपने सिर पर टॉवेल बांधा हुआ है, जिससे यह लग रहा है कि ये सेल्फीज नहाने के बाद खींची गई हैं।