पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actress Sadhana May Be Released From Hospital Soon

साधना की हालत में सुधार, आज-कल में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : साधना शिवदासानी)
मुंबई. अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस साधना की हालत में अब सुधार है। उन्हें आज-कल में हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा सकती है। गौरतलब है कि साधना को बुधवार को मुंह के कैंसर के चलते मुंबई के के जे सोमैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
उनके मुंह के जख्म से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां 9 घंटे तक सर्जरी चली। उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टर दीपक पारेख के अनुसार, 'अब साधना की हालत में सुधार है, दवाएं काम कर रही हैं। एक-दो दिन में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।'
बता दें कि 74 वर्षीय साधना 1960 और 70 के दशक में टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 1955 में वे पहली बार राजकपूर स्टारर फिल्म 'श्री 420' के सॉन्ग 'मुड़-मुड़ के न देख मुड़-मुड़ के' में कोरस गर्ल के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'लव इन शिमला' (1960), 'प्रेम पत्र' (1962), 'राजकुमार' (1964), 'आप आए बहार आई' (1971), 'हम सब चोर हैं' (1973) और 'छोटे सरकार' (1974) जैसी कई फिल्मों में शानदार रोल निभाए हैं।