पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aditya Roy Kapur And Parineeti Chopra 'FOOD YATRA' Over

खत्म हुई आदित्य-परिणीति की फूड यात्रा, देखें सफर की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए 'फूड यात्रा' पर निकले आदित्य और परिणीति की जर्नी चंडीगढ़ में आकर खत्म हुई।
मुंबई से चंड़ीगढ़ तक के इस सफर में आदित्य और परिणीति ने अपनी फिल्म का प्रमोशन तो किया ही, साथ ही इस दौरान कुछ मशहूर रेस्त्राओं की स्पेशल डिशेज का लुत्फ भी उठाया। पांच दिवसीय यह 'फूड यात्रा' 12 सितंबर को मुंबई से शुरू हुई थी।
'फूड यात्रा' के दौरान विभिन्न शहरों में कई प्रमोशनल इवेंट भी रखे गए, जिनमें ताजमहल में प्रस्तुती और जयपुर में कव्वाली प्रमुख रही। Dainikbhaskar.com इस रिपोर्ट में आदित्य और परिणीति की पूरी 'फूड यात्रा' को कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिए दिखा रहा है।
आगे की स्लाइड में देखिए 'फूड यात्रा' के दौरान आदित्य और परिणीति के अलग-अलग रंग...