पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दलबीर कौर के लुक में दिखीं ऐश्वर्या, गोल्डन टेंपल में हुईं SPOT

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर: फिल्म 'सरबजीत' में दलबीर कौर का किरदार निभा रही ऐश्वर्या राय बच्चन शनिवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। सरबजीत की बहन के लुक में ऐश्वर्या की फोटो पहली बार सामने आई हैं। पिछले तीन दिनों में फिल्म की शूटिंग पंजाब में अलग-अलग जगहों पर हो रही है, लेकिन यह पहली बार है जब ऐश्वर्या फैन्स के बीच पहुंचीं। शूटिंग पर हुआ विवाद...
- सरबजीत सिंह पर बन रही फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद हो गया।
- दरअसल, सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैमरा क्रू परिक्रमा में दाखिल हो चुका था।
- जैसे ही काम शुरू हुआ एसजीपीसी ने इन्हें रोक लिया और टीम को श्री गुरु रामदास लंगर में शूटिंग करनी पड़ी।
शूटिंग के दिए नहीं ली थी परमिशन
बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। हालांकि, कमेटी का कहना है कि मंजूरी तो थी, मगर टीम ने तयशुदा हद से बाहर जाकर शूट करने की कोशिश की थी, वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर का कहना है कि शूटिंग मुकम्मल कर ली गई।
आगे की स्लाइड्स पर देखें, गोल्डन टेंपल पहुचीं ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटोज...