पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aishwarya Rai & Shah Rukh Khan To Share Screen In Rohit Shetty’s Film

सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करेंगे ऐश और शाहरुख, रोहित शेट्टी करेंगे डायरेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन 'देवदास' के बाद एक दफा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। खबर है कि दोनों को रोहित शेट्टी की फिल्म में पेयर किया जा सकता है।
इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो शाहरुख और ऐश्वर्या राय बच्चन ने रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में स्क्रीन शेयर करने की सहमति दे दी है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता के बाद ही रोहित ने शाहरुख के साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही थी। इसी के बाद से शाहरुख का फिल्म में होना तो तय माना जा रहा था, लेकिन हीरोइन को लेकर संशय बरकरार था।
हाल ही में रोहित ने ऐश्वर्या से मुलाकात की और उन्हें रोल के लिए एप्रोच किया। ऐश ने रोहित के साथ स्क्रिप्ट डिस्कश करने के बाद अपनी सहमति दे दी है, जिससे रोहित भी शाहरुख और ऐश्वर्या को एक साथ स्क्रीन पर दोबारा लाने के लिए उत्साहित हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' की रीमेक बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख और ऐश के साथ मिलकर रोहित दूसरी कहानी पर काम कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में इरफ़ान खान के अपोजिट 'जज्बा' फिल्म साइन की है।