पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • I Am A Simple Person Family: Ajay Devgan

मैं एक साधारण सा पर्सन हूं, फैमिली संग देखना चाहता हूं फिल्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: अजय देवगन अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे लंबे समय से एक के बाद एक फिल्म में बिजी हैं। इसलिए उनकी फैमिली उनसे नाराज चल रही है। जानते हैं उनका प्लान उनकी ही जुबां से:
मैं अपने बीवी-बच्चों को अपने काम से ऊपर रखता हूं, लेकिन कभी-कभी छुट्टी नहीं मिलने से परिवार बुरी तरह नाराज हो जाता है। इस समय मेरी बेटी न्यासा मुझसे नाराज चल रही है, क्योंकि मैंने छह-सात महीनों से उसे बिल्कुल समय नहीं दिया।
अब मैंने न्यासा और अपनी पत्नी काजोल के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का प्लान बनाया है। आप ऐसा भी नहीं कह सकते कि मैं फैमिली के प्रति सीरियस नहीं हूं। जब मुंबई में मेरी शूटिंग चल रही होती है तो मैं अपना काम निपटाकर किसी भी तरह सात बजे घर पहुंचने की कोशिश करता हूं। ज्यादातर समय मुझे इस काम में सफलता मिलती है।
सच कहूं तो मैं एक साधारण फैमिली पर्सन हूं। फैमिली और बच्चों के साथ वक्त बिताना मुझे अच्छा लगता है।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़ें अजय ने अपने बारे में और क्या बताया...