मुंबई. बॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार के बेहेवियर को देखकर लगता है कि इन दिनों उनका मूड मीडिया से उखड़ा हुआ है। ऐसा 'शौकीन्स' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर देखकर लगा।
'शौकीन्स' के ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय कुमार से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि इस तरह की खबरें आ रही हैं कि आप 'शौकीन्स' को प्रमोट नहीं करेंगे, तो इस पर अक्षय ने दो टूक शब्दों में कहा- आपको क्या लग रहा है? मैं यहां प्रमोशन नहीं कर रहा हूं तो यह और क्या है। मैं फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस कर रहा हूं और मैं अपनी फिल्म को लेकर बेहद खुश हूं।
इतना ही नहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एक डांस रियलिटी शो के दौरान एक लेडी कंटेस्टेंट को चांटा क्यों मारा तो इस पर अक्षय ने कहा कि वह शो का पार्ट था। इसके साथ ही अक्षय ने बेहद तीखे लहजे में यह भी कहा कि आप लोग इसे कंट्रोवर्सी ना बनाएं तो बेहतर होगा।